कसौली शूटआउट में एक और बड़ा खुलासा, इसलिए आरोपी विजय ने शैल बाला को मार दी थी गोली

Friday, May 04, 2018 - 12:14 PM (IST)

कसौली: हिमाचल के कसौली शूटआउट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी विजय ठाकुर की महिला अधिकारी शैल बाला को गोली मारने की वजह पता चली है। दरअसल आरोपी महिला अधिकारी को गोली मारने के बाद से फरार चल रहा था। विजय को दिल्ली और हिमाचल पुलिस की जॉइंट टीम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विजय ने सच कबूल किया है कि उसने इसलिए गोली मारी क्योंकि शैल बाला ने घूस लेने से मना कर दिया था। उसने यह भी बताया कि उसने पहले मथुरा के लिए टैक्सी ली और फिर वह नेपाल जाने की फिराक में था। 


उधर, दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने बताया कि इंस्पेक्टर रितेश कुमार की अगुआई वाली टीम को आरोपी विजय के वृंदावन के पास होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस खबर के बारे में बताया। जहां से दोनों टीमें एक साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास पहुंची। जहां से आरोपी विजय को उन्होंने गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी होटल मालिक ने कथित तौर पर शैल बाला के साथ बहस होने के बाद गोली मारी थी। महिला अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नारायणी गेस्ट हाउस से अवैध कब्जों को हटाने के लिए वहां गई थीं। जहां विजय ने 3 राउंड फायर किए और फिर वह जंगल में भाग गया। गोली लगने से शैल बाला की मौत हो गई और अन्य अधिकारी घायल हो गए। 

Ekta