हिमाचल के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ के लिए 26.27 करोड़ का बजट पास (Video)

Saturday, Feb 08, 2020 - 04:18 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): हिमाचल प्रदेेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी के लिए वार्षिक बजट 26 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए सर्वसम्मति से पास किया गया। मंदिर न्यास की बजट बैठक का आयोजन मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम की अध्यक्षता में न्यास भवन में हुआ। बैठक में मन्दिर अधिकारी हुस्न चंद तथा न्यास के सदस्य आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, सीता राम, नीलम शर्मा, संतोष कुमार, कमला देवी, विनोद कुमार, चन्द्र प्रकाश सहित मंदिर न्यास के अधीक्षक रामकृष्ण शर्मा, तुलसी राम, एसडीओ प्रेम  शर्मा, जेई सुनील कुमार व लंगर इंचार्ज अनिल शर्मा उपस्थित थे।

बजट पेश करते हुए मन्दिर न्यास अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2020 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 26 करोड़ 27 लाख 80 हजार रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभी तक न्यास के पास  71 करोड़ 66 लाख 98 हजार 718 रुपए सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में न्यास को दानियों से 2,80 करोड़ रुपए तथा मुख्य गल्ले से 15 करोड़ रुपए, मन्दिर की सम्पति दुकानों आदि के किराए से 34.80 लाख रुपए, डिबेंचर पर अनुमानित ब्याज 4.20 करोड़ रुपए अन्य रैवन्यू से 30 लाख रुपए, मंदिर न्यास की दुकान से 1.88 करोड़ रुपए तथा विदेशी मुद्रा से अनुमानित 1.75 करोड़ रुपए आने का अनुमान है।

वर्ष 2020 में मंदिर न्यास प्रशासनिक कार्यों पर 5 करोड़ रुपए, कर्मचारियों की सैलरी पर 5 अरब 47 करोड़ 72 लाख रुपए, पुजारियों के शेयर पर 4 करोड़ रुपए, नवरात्रों के आवश्यक प्रबंधों पर 1.20 करोड़ रुपए, लंगर पर 1 करोड़ 45 लाख 50 हजार रुपए, मातृआंचल भवन पर 6 लाख रुपए, मातृशरण भवन की मुरम्मत पर 3 लाख रुपए, गुफा की मुरम्मत पर 2 लाख रुपए, मंदिर न्यास द्वारा संचालित सीनियर सैकेंडरी स्कूल पर 1 करोड़ 49 लाख 87 हजार रुपए, संस्कृत कॉलेज पर 1 करोड़ 17 लाख 90 हजार रुपए तथा मन्दिर न्यास द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर 4 करोड़ 27 लाख रुपए, मंदिर न्यास की दुकान पर 1 करोड़ 83 लाख 49 हजार रुपए खर्च करेगा।

मंदिर न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020 में न्यास को कुल आमदन 26 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए अनुमानित है जबकि न्यास वर्ष 2020 में 26 करोड़ 24 लाख 73 हजार रुपए खर्च करेगा। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में न्यास के लगभग डेढ़ करोड़ के कार्य चले हैं तथा नए कार्यों पर न्यास 4.27 करोड़ रुपए खर्च करेगा। विकास कार्यो की चर्चा करते हुए न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020 में न्यास मन्दिर के सौन्दर्यीकरण तथा मास्टर प्लान बनाने पर ध्यान देगा तथा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार हर कार्य को गति प्रदान करेगा।

Vijay