शहीदी दिवस पर हिमाचल आएंगे अन्ना हजारे, यहां कर सकते हैं रैली

Thursday, Feb 08, 2018 - 10:37 PM (IST)

शिमला: विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी व जनलोकपाल के जनक अन्ना हजारे आगामी 23 मार्च यानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस वाले दिन से एक बार पुन: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत अन्ना हजारे शिमला और नाहन में जनसभाओं को भी संबोधित कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अन्ना हजारे एक बार फिर से भ्रष्टाचार व लोकपाल बिल पर एक जोरदार आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं। इसके लिए बीते 2 माह से देश के विभिन्न भागों में दौरा करने के बाद उन्होंने हिमाचल के लोगों को भी इस मामले में जागरूक करने के लिए चुना है। वह इस बार हिमाचल के लोगों की भी भ्रष्टाचार व लोकपाल की मुहिम में शामिल कर एक बड़े आंदोलन की शुरूआत करेंगे। 

हिमाचल आने पर किया जाएगा जोरदार स्वागत 
उधर, आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक आर.एस. नेगी ने बताया कि समाजसेवी अन्ना हजारे का हिमाचल आने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आम लोगों को इस मूवमैंट से जोड़कर एक जनसमर्थन तैयार किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक बार फिर से हर पार्टी का समर्थन भी लिया जाएगा क्योंकि हम सब मिलकर भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं और इसके लिए सब को मिलकर समर्थन करना ही एक बढिय़ा विकल्प है। उन्होंने बताया कि इसमें चाहे वह स्वराज इंडिया या आम आदमी पार्टी हो सबको मिलकर भ्रष्टाचार व लोकपाल बिल पर लड़ाई लडऩी चाहिए।