अंकुश बने तटरक्षक बल में सहायक कमांडैंट

Thursday, Jun 21, 2018 - 12:20 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): स्वतंत्रता पूर्व देश सेवा का जो जज्बा परिवार की रगों में बहना आरंभ हुआ वह स्वतंत्रता के पश्चात भी जारी रहा है। देश सेवा में तीसरी पीढ़ी भी पूरी तरह से समर्पित हो चुकी है। सुंगल ठारा के अंकुश मिन्हास ने भारतीय तट रक्षक बल में सहायक कमांडैंट के रूप में पदार्पण किया है। अंकुश के दादा जय सिंह आजाद हिंद फौज के सदस्य रहते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए कार्य किया। 


इसके पश्चात जय सिंह के पुत्र ओंकार चंद मिन्हास ने भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। अब अंकुश मिन्हास ने भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडैंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। जय पब्लिक स्कूल बनूरी से स्कूल स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अंकुश मिन्हास का चयन इंडियन नेवल अकादमी कुन्नूर में हुआ, जहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अंकुश मिन्हास ने भारतीय तट रक्षक बल में सफलतापूर्वक पदार्पण किया है।
 

Ekta