बिझड़ी के घंगोटकलां में पशुशाला जलकर राख, हजारों रुपए का नुक्सान

Saturday, Dec 09, 2023 - 07:04 PM (IST)

बिझड़ी (सुभाष): विकास खंड बिझड़ी की पंचायत घंगोटकलां में देर रात एक पशुशाला में आग लग गई, जिसके चलते पशुशाला के मालिक को हजारों रुपए का नुक्सान हो गया। यह रविन्द्र सिंह पुत्र देवी राम की पशुशाला थी। आग लगने के दौरान पशुशाला के अंदर बंधी भैंसों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक बकरी बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन पशुशाला को जलने से नहीं बचा सके। इस घटना में पीड़ित को करीब 75 हजार रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। पंचायत प्रधान यसवीर सिंह ने राजस्व विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पटवारी हलका उसनाड कलां मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारीयों को प्रेषित कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay