पशु पालन विभाग में विभिन्न कैटेगरी में 1823 पद रिक्त

Monday, May 20, 2019 - 11:28 AM (IST)

धर्मशाला : पशुपालन विभाग में स्टाफ की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। मौजूदा समय प्रदेश पशु पालन विभाग में विभिन्न कैटेगरी में लगभग 1823 पद रिक्त हैं। हालांकि प्रदेश में कुल स्वीकृत पद 7973 हैं जिनमें भरे पद केवल 6150 हैं। विभिन्न कैटेगरी में रिक्त पदों के चलते पशु पालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं की विभिन्न बीमारियों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा है। सेवाएं चरमराई हुई हैं। प्रदेश पशु पालन विभाग में क्लास-4 के सबसे अधिक पद खाली हैं।

क्लास-4 के लगभग 1002 पद खाली हैं। वैटर्नरी फार्मासिस्ट के 306 पद खाली हैं। वैटर्नरी ऑफिसर के 124 पद खाली हैं। इसके अलावा एम.एम.ए. पी.वाई. के 240 पद रिक्त हैं। वहीं सीनियर वैटर्नरी ऑफिसर के 67 पद स्वीकृत हैं जिनमें 60 पद भरे हैं जबकि 7 खाली हैं। वहीं वैटर्नरी ऑफिसर के 451 पद स्वीकृत हैं जिनमें 327 भरे हैं जबकि 124 खाली हैं। चीफ वैटर्नरी फार्मासिस्ट के 57 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 46 पद भरे हैं तथा 11 पद रिक्त हैं।

वैटर्नरी फार्मासिस्ट के 2336 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 2030 पद भरे हैं तथा 306 पद खाली हैं। एनिमल हस्बैंडरी असिस्टैंट के 349 पद स्वीकृत हैं तथा 330 भरे हैं जबकि 19 पद खाली हैं। सीनियर असिस्टैंट के 81 पद हैं जिनमें से 60 पद भरे हैंजबकि 21 पद खाली हैं। ड्राइवर के 50 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 29 पद भरे हैं जबकि 21 पद रिक्त हैं। क्लास-4 के 3031 पद स्वीकृत हैं। 2029 पद भरे हैं जबकि 1002 पद रिक्त हैं। एम.एम.ए.पी.वाई. के 1251 पद स्वीकृत हैं जबकि 1011 पद भरे हैं तथा 240 पद रिक्त हैं। वहीं कम्प्यूटर ऑप्रेटर के 6 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 2 पद भरे हैं जबकि 4 पद रिक्त हैं।

kirti