पशुपालन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कई पद खाली

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 03:11 PM (IST)

धर्मशाला : जिला का पशुपालन विभाग रिक्त पदों से जूझ रहा है। पशुपालन विभाग में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पद चले हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पशुपालन विभाग धर्मशाला के अंतर्गत वी.पी.एच. के 284 पद हैं। यहां पर 267 पद भरे हैं तथा 17 पद रिक्त हैं। इसी तरह ए.एच.ए. में 47 पद हैं जिनमें से 3 पद रिक्त हैं जबकि 44 पद भरे गए हैं। सी.वी.पी.एच. में 7 पद हैं जिनमें से 2 पद रिक्त हैं तथा 5 पद भरे गए हैं। वी.ओ. के 63 पदों से 52 पद भरे हैं जबकि 11 पद खाली हैं। एस.बी.ओ. के 7 पदों में सभी पद भरे गए हैं। पशुपालन धर्मशाला के अंतर्गत क्लास-4 के 342 पदों में से लगभग 160 पद भरे गए हैं तथा 182 पद खाली हैं। इस बारे पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. अजमेर सिंह डोगरा ने कहा कि पशुपालन विभाग धर्मशाला के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पद हैं। उक्त पदों को भरने के लिए समय-समय पर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News