श्रीखंड यात्रा से लौट रहे यात्री से चरस बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 07:38 PM (IST)

आनी: 15 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान पुलिस ने चरस का दूसरा मामला सामने लाया है। डी.एस.पी. आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम निरमंड पुलिस ने श्रीखंड यात्रा से लौट रहे हमीरपुर की भोरंज तहसील केदुघली गांव निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशोरी लाल से 35 ग्राम चरस बरामद की। एस.एच.ओ. निरमंड रणजीत सिंह ने बताया कि युवक श्रीखंड से लौटते समय जाओं और सिंहगाड के बीच रास्ते के किनारे चरस का नशा कर रहा था कि पुलिस को देखते ही इसने चरस को फैंक दिया। लेकिन पुलिस ने चरस के साथ वीरेंद्र को कब्जे में लेकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News