अफीम सहित पकड़े गए आरोपी रिमांड पर

Monday, Sep 17, 2018 - 09:24 PM (IST)

आनी: रविवार को एक कार में सवार बिलासपुर के 3 युवकों से आनी पुलिस ने 450 ग्राम अफीम बरामद की थी। डी.एस.पी. रोहित मृगपुरी ने बताया कि सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। डी.एस.पी. ने कहा कि आनी के विभिन्न क्षेत्रों में अफीम एवं चरस के अवैध कारोबार पर छानबीन की जा रही है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य अवैध अफीम व चरस तस्करों को पकडऩे में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हर स्थान पर पुलिस चैक नाके लगा रही है।

Kuldeep