Watch Video: पैतृक गांव जाने से पहले CM जयराम ठाकुर ने किए कुलदेवी के दर्शन

Sunday, Jan 07, 2018 - 01:54 PM (IST)

मंडी (नीरज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को सूबे की सरकार का मुखिया बनने के 12 दिन बाद अपने घर जा रहे हैं।


उन्होंने घर जाने से पहले शुत्रनाशनी देवी बगलामुखी स्थित बाखली (पंडोह) में पूजा अर्चना की। इससे पहले वह पड्डल मैदान में उतरे। यहां पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं संग प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपनी माता ब्रिकमू देवी से मिल रहे हैं। वह यहां 2 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।


7 जनवरी को सरोआ, केलोधार में जनसभा को संबोधित भी करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे बगस्याड़ में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2 बजे थुनाग तथा 4:45 बजे जंजैहली में जनसभा को संबोधित करेंगे।


8 जनवरी को मुख्यमंत्री सुबह 8.30 बजे देव मतलोड़ा मंदिर शिकावरी जाएंगे।