पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

Tuesday, Dec 05, 2017 - 02:59 PM (IST)

बिलासपुर : बिलासपुर के साथ लगते कुनाला गांंव के पास शाम के समय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ के साथ लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कुनाला गांव के समीप एक पेड़ के साथ अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस दौरान उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस कर रही छानबीन
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। इसका पता पुलिस छानबीन के बाद ही लगेगा। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। एस.पी. बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि कुनाला के पास शव बरामद किया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।