3 लोगों द्वारा महिला से मारपीट पर मामला दर्ज

Monday, Aug 20, 2018 - 06:19 PM (IST)

अम्ब: टकारला गांव में एक महिला से मारपीट हुई है। शिकायत मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तृप्ता देवी पत्नी नत्थू राम ने शिकायत की है कि गांव के 3 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। मारपीट का शिकार हुई महिला ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर वह मौका दिखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर गई थी लेकिन वहां पर 2 महिलाओं सहित 3 लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 323, 341 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट में जख्मी हुई महिला का सिविल अस्पताल अम्ब में मैडीकल करवाया गया है। डाक्टर की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Kuldeep