बाइक के अनियंत्रित होने पर राहगीर को भी लिया चपेट में, 3 घायल

Monday, Oct 01, 2018 - 05:32 PM (IST)

अम्ब: अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते टकारला मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में 3 लोग जख्मी हुए हैं। सड़क हादसे के बाद घायल हुए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने एक की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात्रि करीब 10 बजे टकारला मोड़ पर एक बाइक ने एक पैदल राहगीर को चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार बाइक अनियंत्रित होने के चलते सड़क पर गिर गए जबकि राहगीर भी बुरी तरह से चोटिल हो गया। इस सड़क दुर्घटना में पैदल राहगीर और बाइक सवार सुरजीत कुमार पुत्र रशपाल सिंह निवासी धुसाड़ा व राहुल को चोटें आई हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए राहगीर की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसे पी.जी.आई. रैफर किया गया है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मौके का मुआयना कर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बाइक चालक के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Kuldeep