बस की चपेट में आने से बुझने से बचे 2 घरों के चिराग

Monday, Dec 03, 2018 - 07:29 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल के तहत पोलियां पुरोहितां में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर अवस्था में घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं पोलियां पुरोहितां में एक बाइक बस की चपेट में आ गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार विशाल भारद्वाज (18) पुत्र सतीश कुमार निवासी मंझार व पंकज (21) पुत्र संजीव कुमार निवासी चकसराय को चोटें आई हैं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए विशाल को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kuldeep