घरेलू कलह से परेशान नवविवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ

Monday, Jun 08, 2020 - 03:57 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव में एक नवविवाहिता ने घरेलू परेशानी के चलते जहरीली दवाई निगल ली। गंभीरावस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस के कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपने मायके आई हुई नवविवाहिता (21) ने सोमवार सुबह जहरीली दवाई निगल ली। उसका विवाह करीब 6 माह पहले बंगाणा के अधीन पड़ते एक गांव में हुआ था। कथित तौर पर ससुराल में नवविवाहिता पति द्वारा की जा रही मानसिक प्रताडऩा का शिकार हो रही थी। करीब 2 सप्ताह पहले वह अपने मायके आ गई थी। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस बनती कार्रवाई अमल में लाएगी।

Kuldeep