बाइक को रोककार डंडों से पीटा व्यक्ति

Saturday, Jun 16, 2018 - 05:03 PM (IST)

अम्ब : चकसराय में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। देर रात हुई इस घटना में अम्ब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पुत्र ब्रह्मदास निवासी मुचलेहड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर अम्ब से घर की तरफ जा रहा था तो चकसराय में शराब के ठेके के पास 3 लोगों ने बाइक को रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके चाचा के 2 लड़के भी वहां आ गए तथा डंडे और सरिए से लैस लोगों ने उसके सिर पर बार कर दिए। वह बड़ी मुश्किल से उनकी चंगुल से छूटकर भागा। इस दौरान उसे धमकी दी गई कि आज तू बच गया लेकिन अब दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मारपीट में जख्मी हुए व्यक्ति का सिविल अस्पताल अम्ब में मैडीकल करवाया है। पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 341, 323, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kuldeep