जघन्य हत्याकांड मामला: आरोपी फिर 2 दिन के रिमांड पर

Monday, Apr 11, 2022 - 06:41 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): प्रताप नगर में गला रेतकर लड़की (15) की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी को फिर रिमांड पर लिया है। सोमवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पहले 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

एस.आई.टी. ने शुरू की जांच पड़ताल  
प्रताप नगर अम्ब में गला रेतकर लड़की (15) की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस महानिदेशक द्वारा गठित 4 सदस्यीय एस.आई.टी. ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के आलाधिकारियों पर आधारित एस.आई.टी. गत दिवस अम्ब पहुंची थी और टीम ने पेशेवर और निष्पक्ष तरीके से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Content Writer

Kuldeep