रहस्यमयी परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Monday, May 15, 2017 - 10:22 PM (IST)

अम्ब : अम्ब-ऊना रोड पर पड़ते प्रताप नगर में एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह की है जब रोड किनारे जा रहा एक व्यक्ति गश खाकर नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलैंस से उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करतार चंद (60) पुत्र बाबू राम निवासी ठठल निजी कार्य के लिए बैंक आया हुआ था। इस दौरान पैदल जाते समय उसकी हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर नीचे गिर गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे हार्ट अटैक हुआ।  

शव किया परिजनों के सुपुर्द
डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।