मां से लड़ाई करने पर बेटा गिरफ्तार

Friday, Jul 21, 2017 - 06:08 PM (IST)

अम्ब : अपनी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार गांव चुरुड़ू में वीरवार रात्रि शराब के नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति अपनी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। इस बारे किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सी.आर.पी.सी. की धारा 107/51 के अंतर्गत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।