करंट लगने से नेपाली की मौत

Monday, Jun 05, 2017 - 07:38 PM (IST)

अम्ब : भंजाल में नेपाली मूल का एक श्रमिक करंट की चपेट में आकर मृत्यु का शिकार हो गया है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं यह घटना गांव भंजाल में उस वक्त हुई जब एक श्रमिक मार्बल रगडऩे वाली मशीन से मार्बल रगड़ रहा था। इस दौरान मशीन में शार्ट सॢकट हो जाने के चलते उसे करंट लग गया। गंभीर अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने विष्णु मुखिया (35) के शव को कब्जे में लेकर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।