अब हुई 2 सगे भाइयों में मारपीट

Friday, Aug 25, 2017 - 07:47 PM (IST)

अम्ब : 2 सगे भाइयों में हुई मारपीट का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। दोनों पक्षों की मिली शिकायतों के आधार पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अम्ब से सटे एक गांव में हुई इस मारपीट की घटना में 2 भाइयों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घर में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दोनों का सिविल अस्पताल अम्ब में मैडीकल करवाया है। मैडीकल रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।