सिरमौर के साथ ही कुल्लू और चंबा में भी कोरोना के नए केस

Wednesday, Aug 26, 2020 - 12:37 PM (IST)

सिरमौर : प्रदेश के लिए बुधवार की सुबह कुछ ठीक नहीं रही है। कांगड़ा में कोरोना से एक मौत के बाद जहां शिमला में 12 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ प्रदेश के सिरमौर जिले के पॉवटा साहिब में एक साथ 27 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 26 पॉवटा साहिब व एक नाहन का केस हैं। सिरमौर जिले में जो मामले सामने आए हैं उनमें 30 साल के पुरुष, 33 साल के पुरुष, 40 साल के पुरुष और 27 साल की महिला सहित भंतावली के निवासी है। वहीं सूर्या कॉलोनी से 3 मामले आए हैं, जिनमें 34 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय पुरुष और 27 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

कोलार से 3 मामले जिनमें 46 साल की महिला, 51 साल का पुरुष और 95 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बद्रीपुर से 3 मामले जिनमें 33 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष और 59 वर्षीय महिला शामिल हैं। शमशेरपुर से 2 मामले जिनमें 31 वर्षीय महिला और 37 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। नागथा से 2 मामले जिनमें 46 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय पुरुष संक्रमित है। वाई पॉइंट पर संस्थागत संगरोध से 2 मामले जिनमें 45 वर्षीय पुरुष और 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा धौलाकुआं से 50 वर्षीय पुरुष, पटलीयों से 14 साल का बालक, शोगा से 50 वर्षीय पुरुष, कुंडियो की 27 वर्षीय महिला, पुरुवाला से 54 वर्षीय पुरुष, मुगलनवाला, राजबन से 28 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय पुरुष, अमरपुर नाहन से 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा चंबा जिले में दस कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 

पुखरी ब्लॉक में 40 वर्षीय महिला और उसका एक साल का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साहो ब्लॉक में 72 वर्षीय बुजुर्ग और 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरोल में 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा 5 और केस चंबा जिले में मिले हैं। इनमें एक 52 साल का पुरुष, 43 साल का पुरुष, 25 साल की महिला गांव भारोडी पीओ मंगला ब्लॉक चूरू की रहने वाली है। यह पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में थी। वहीं एक 30 वर्ष का पुरुष और 40 वर्ष का पुरुष जो कि बर्डवुड कॉटेज, बरकोटा डलहौजी के हैं ये भी पूर्व पॉथ्जटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कुल्लू में भी 3 केस आए हैं, खबर लिखे जाने तक उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई थी। 
 

prashant sharma