अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में केंद्रीय सचिवालय दिल्ली और RSB जयपुर विजेता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 10:15 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): राजधानी शिमला में आयोजित 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की जबकि आरएसबी चेन्नई उपविजेता और हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। उधर, महिला वर्ग में आरएसबी जयपुर विजेता, हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम उपविजेता तथा महाराष्ट्र सिविल सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।

मुख्य सचिव ने किया प्रतियोगिता का समापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना व प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलिंपिक में भारत द्वारा ही शुभारम्भ करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों ने लिया भाग

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के अन्तराल के बाद इस खेल की मेजबानी करने का अवसर हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड को मिला है जो अत्यन्त गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रदेश की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News