शराब बनी जहर : एक की मौत-4 पहुंचे अस्पताल

Friday, Jan 31, 2020 - 01:36 PM (IST)

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में शराब पीने से एक की मौत हो गई है जबकि 4 लोग अस्पताल में भर्ती है। जहां अस्पताल में उपचाराधीन एक ही हालत गंभीर है, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मामला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का है। जहां जीपीआई टेक्सटाइल उद्योग में काम करने वाले पांच वर्करों ने गुरुवार रात इकट्ठे बैठकर शराब पी थी। उसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए, बाद में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो कंपनी की कॉलोनी इंचार्ज ने उन्हें नालागढ़ के सिविल अस्पताल ले जाने का बंदोबस्त किया। वहां, पर डॉक्टरों ने एक मज़दूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, तीन वर्कर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल रखवाया है।

kirti