भाजपा ने अखिलेश कपूर को सौंपी कुल्लू जिला महामंत्री की कमान

Tuesday, Dec 03, 2019 - 05:33 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला भाजपा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला भाजपा महामंत्री के पद पर अखिलेश कपूर को पदभार सौंपा है। वहीं इससे पहले जोगिंद्र शुक्ला को महामंत्री के पद पर तैनात किया गया था। बता दें कि कुल्लू जिला भाजपा ने 2 महामंत्री के पद पर 3 साल के लिए नियुक्ति की है। जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने कुल्लू जिला में भाजपा ने 2 महामंत्री के पद पर अखिलेश कपूर व जोगिंद्र शुक्ला को पदभार सौंपा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद ही संगठन का विस्तार किया है तथा आगामी समय में कुल्लू जिला भाजपा के अन्य पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं नवनियुक्त कुल्लू भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष की तरफ से जो भी कार्य दिया जाएगा उसको तन, मन व धन के साथ पूरा किया जाएगा।

Vijay