वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर BJP हुई गदगद , कहा- सेना ने ‌दिया मुंहतोड़ जवाब

Tuesday, Feb 26, 2019 - 02:02 PM (IST)

ऊना(अमित) :भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद जहां पूरे देश भर में खुशी का माहौल है। वहीं ऊना भाजपा ने अपनी खुशी का इजहार पटाखे फोडकर कर किया। ऊना मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सपताल सिंह सत्ती की अगुवाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान ने उग्रवादियों को भेज कर हमारे 45 सैनिक मारे हैं, उसका बदला लेने के लिए पूरा देश एक हो चुका है। देश की एक ही आवाज की अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहला कदम उठाया गया है। इस देश की मिलिट्री को मोदी ने फ्री हैंड दिया था, उसी के परिणामस्वरूप मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आंतकी ठिकानों पर बमबारी की। इसके लिए केंद्र सरकार को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी उम्मीद करते हैं कि आंतकवाद के खिलाफ आगे भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि भारत की ओर कोई आंख उठाकर न देख सके। सत्ती ने कहा कि हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ लगातार मुहिम को चलाए रखेंगे, ताकि आंतकवाद का सफाया हो सके।
 

kirti