जब भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं तो लेती है राम का नाम : रितु

Friday, Feb 16, 2024 - 09:00 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कुछ नहीं किया। मोदी सरकार अब रामभरोसे ही है। यह बात शुक्रवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने धर्मशाला में हुई पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं होता है तो राम का नाम लेती है। 10 वर्षों  में जनता के लिए कोई काम नहीं किया तो अब भाजपा राम भरोसे ही है। रितु ने कहा कि जब भाजपा के पास 2 सीटें ही थी, तब भी राम का नाम लेकर निकले थे। उन्होंने कहा कि राम के नाम की जरूरत उन्हें ही पड़ती है जो काम नहीं करते, लेकिन भगवान राम उन्हें पसंद करते हैं जो जनता के लिए काम करते हैं।

रितु ने कहा कि 10 वर्ष पहले भाजपा ने लोगों को लुभावने सपने दिखाए थे, जो आजतक पूरे नहीं हो पाए हैं। भाजपा ने चुनावों से पहले हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था। आज केंद्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। किसानों को न्यूनतम आय देने की बात कही थी। आज किसान सड़कों पर हैं। नारी सम्मान की बात करने वाली मोदी सरकार के मंत्रियों पर कई बार आरोप लगे लेकिन मोदी ने ऐसे मंत्रियों का इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में औरतों को निर्वस्त्र घुमाया गया लेकिन मोदी सरकार कुछ नहीं कर पाई। रितु ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान हुए भष्ट्राचार के खिलाफ विपक्ष सवाल करता है तो विपक्ष के सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बात करें तो मोदी सरकार 10 वर्ष के यूपीए सरकार के आंकड़ों को छू नहीं पाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay