कृषि विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ चुनाव का बिगुल बजा

Wednesday, Oct 10, 2018 - 12:22 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है, ऐसे में चुनाव को लेकर कशमकश आरंभ हो गई है। प्रत्येक सीट के लिए 3-3 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी जताई है, ऐसे में तिकोना संघर्ष हो सकता है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष विमलकांत शेखरी तथा पूर्व सीनेटर राजीव शर्मा के अतिरिक्त यशवंत कुमार ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह, विजय कुमार तथा साधु राम ने दावेदारी जताई है। महासचिव पद के लिए नरेश कुमार, यशवंत कुमार व राजेंद्र सिंह ने दावा रखा है। 

वित्त सचिव पद के लिए सर्वजीत, साधु राम तथा विजय कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया में उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया जबकि शेष 12 प्रत्याशियों के 12 नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। नाम वापस लेने की तिथि 11 अक्तूबर है तथा 23 अक्तूबर को मतदान होना है। निर्वाचन अधिकारी आर.एस. चंदेल ने बताया कि सभी 4 पदों के लिए 3-3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। 

Ekta