हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! धर्मशाला में 1 से 14 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 05:51 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम खबर है। धर्मशाला में आगामी 1 से 14 अगस्त तक अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की प्रबल संभावना है। इतनी बड़ी तादाद में युवाओं के आने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने प्रशासनिक और आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भर्ती रैली को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन कई सरकारी विभागों के साथ मिलकर एक विस्तृत योजना तैयार कर रहा है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम कार्यालय, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं जल शक्ति विभाग, दूरसंचार और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News