2 माह बाद गुलेर तक रेलमार्ग बहाल, रेल यात्रियों में खुशी की लहर

Thursday, Oct 04, 2018 - 01:51 PM (IST)

 

पठानकोट: बरसात के मौसम के चलते रेलवे विभाग की ओर से हिमाचल को बंद किए गए नैरोगेज सैक्शन पर बुधवार को रेल यातायात बहाल कर दिया गया। हालांकि अभी विभाग ने सिर्फ गुलेर तक गाड़ियों को भेजने का निर्णय लिया है लेकिन अधिकारियों द्वारा जोगिंदर नगर सैक्शन तक रेल यातायात को शीघ्र बहाल करने के बारे में आश्वासन दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बरसात के दौरान नैरोगेज लाइन पर पहाड़ का मलबा गिरने से फिरोजपुर मंडल ने रेल यातायात को बंद कर दिया था जिसके चलते करीब 2 माह तक रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत आई, लेकिन आज पठानकोट से गुलेर तक 3 गाडिय़ां अप एंड डाऊन शुरू हुईं जिसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

गाड़ियां 3 और यात्री सिर्फ 80 
पिछले 2 माह से बंद रेल गाड़ी के चलने का आम यात्रियों को पता नहीं था, अत: पहले दिन कम यात्रियों ने हिमाचल की ओर यात्रा की। टिकट कलैक्टर ने बताया कि पहले दिन रेल के चलने का लोगों को पता नहीं था जिसके कारण कम यात्रियों ने ही यात्रा की। उन्होंने बताया कि 3 गाडिय़ां हिमाचल को रवाना हुई हैं, लेकिन सिर्फ 80 के करीब यात्रियों ने टिकट को खरीद कर यात्रा की है।

बहाल हुई रेलगाड़ी संख्या 
- ट्रेन नं.-52465, समय सुबह 6.45 बजे। 
- ट्रेन नं.- 52473, समय सुबह 10 बजे। 
- ट्रेन नं.- 52467, दोपहर 1.20 बजे 

kirti