हिमाचल में SP रैंक के बाद अब ASP/DSP के तबादले, पढ़ें कौन कहां गया

Friday, Jul 28, 2017 - 06:08 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार ने एस.पी. रैंक के बाद अब एडीशनल एस.पी. व डी.एस.पी. के तबादले किए हैं। सरकार ने कुल 7 एच.पी.एस. अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस सिलसिले में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों में ऊना के बनगढ़ में तैनात कुलवंत सिंह को शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। विजीलैंस में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कालिया को अब बद्दी भेजा गया है। वह वहां के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। डी.एस.पी. रैंक में दुष्यंत सरपाल को जुन्गा से डी.एस.पी. हैडक्वार्टर शिमला लगाया है।

राम लाल बंसल का तबादला रद्द, जुन्गा में डी.एस.पी.
शिमला से सी.आई.डी. मंडी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे राम लाल बंसल का तबादला रद्द किया गया है। उन्हें अब फस्र्ट बटालियन जुन्गा में डी.एस.पी. तैनात किया गया है। राहुल शर्मा को थर्ड आई.आर.बी. पंडोह से उपमंडल पुलिस अधिकारी (एस.डी.पी.ओ.) बद्दी, मनोज कुमार को सैकेंड आई.आर.बी. सकोह से एस.डी.पी.ओ. पालमपुर व पालमपुर के एस.डी.पी.ओ. विकास धीमान को 5वीं आई.आर.बी. बस्सी बिलासपुर में तैनात किया गया है।