मंडी के बाद अब कांगड़ा में भी दो कोरोना संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 06:09 PM (IST)

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हालांकि कुछ राहत है, फिर भी सुबह से प्रदेश में 5 नए मामले सामने आ चुके हैं। चंबा में भी 4 मामले आए थे। सोमवार को हमीरपुर में दो और मंडी में एक मामला दोपहर तक सामने आ चुका था। वही शाम होते होते कांगड़ा में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहले मामले के रूप में कांगड़ा की नूरपुर तहसील निवासी एक 50 वर्षीय बुजुर्ग कर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह होम क्वारंटाइन में थे और वही से उनके सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। से मुज्जफरनगर से आए थे और अब इन्हें धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं दूसरा मामला एक 27 वर्षीय युवती का है यह मुंबई से यहां आई थी। हालांकि इनके बारे में अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये होम क्वारंटाइन थी या संस्थागत क्वारंटाइन में थी। इन्हें भी डीसीसी शिफ्ट किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News