चुनावों के बाद धूमल का भाजपा में भविष्य भी धूमिल : वीरभद्र

Friday, Apr 07, 2017 - 07:00 PM (IST)

हमीरपुर: भोरंज के उपचुनावों को लेकर अन्तिम दौर के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने प्रत्यार्शी के पक्ष में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रचार किया और लोगों से अपने प्रत्यार्शी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने अपनी प्रत्यार्शी प्रोमिला देवी की जीत का दावा किया, साथ ही विकास की अनदेखी के नाम पर जमकर प्रहार भी किए। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की महल पंचायत में कांग्रेस प्रत्यार्शी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा केवल आलोचना के लिए आलोचना करती है। 

सत्ता में आते ही टीपू सुल्तान बन जाते हैं धूमल
पूर्व मंख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब धूमल सत्तासीन हुए हैं तब-तब उन्होंने टीपू सुल्तान की तरह शासन कर उन पर कई केस बनाए, जिनसे वह पाक दामन साफ निकले हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद धूमल का भाजपा में भविष्य भी धूमिल हो जाएगा। आम चुनावों में पार्टी से नए चहेरों को मौके देने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जोश के साथ होश वालों को टिकट दिया जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने समय पर ही विधानसभा चुनाव होने की बात कही।