कोटखाई में गुड़िया प्रकरण के बाद हिमाचल में भय का माहौल

Friday, Jul 28, 2017 - 03:24 PM (IST)

धर्मशाला : भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने धर्मशाला में प्रैस वार्ता में कहा कि मंडी के करसोग में वनरक्षक की मौत और कोटखाई में गुड़िया प्रकरण के बाद हिमाचल में भय का माहौल है। इन दोनों मामलों में आरोपियों को प्रदेश सरकार ने संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रत्येक घर में एक बेरोजगार को रोजगार, कौशल विकास भत्ता और बेरोजगारी भत्ता देने के वायदे तो किए लेकिन प्रदेश में ये सभी वायदे फ्लॉप हो गए।

भर्ती के नाम पर स्कूल शिक्षा बोर्ड 
उन्होंने कहा कि भर्ती के नाम पर स्कूल शिक्षा बोर्ड और के.सी.सी. बैंक ने करोड़ों रुपए बेरोजगारों से ऐंठकर लिए। प्रदेश में युवाओं की बदहाली को देखते हुए भाजयुमो राज्य भर में एक से 10 अगस्त तक युवा आक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन भाजपा के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में होंगे। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपन नैहरिया, भाजयुमो के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह नैहरिया और जिला महामंत्री आनंद शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।