पैट्रोल छिड़ककर घर के बाहर खड़ी कार को लगा दी आग, सी.सी.टी.वी. में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 04:32 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के साथ लगते परेल में घर के बाहर खड़ी एक कार को आग लगा दी। पैट्रोल छिड़क कर कार को आग के हवाले किया है। इससे कार का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है और काफी नुक्सान हुआ है। आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गोपाल सिंह पुत्र काहन सिंह निवासी परेल ने बताया कि रविवार को उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी।

रात करीब 1 और 2 बजे के बीच कार में आग लग गई। जब वह बाहर निकला तो कार धू-धू जल रही थी। इसकी सूचना सुल्तानपुर पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली। सी.सी.टी.वी. फुटेज में तीन लोग कैनी में पैट्रोल लेकर आए और कार को आग लगा दी। ए.एस.पी. विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News