तीसा, भटियात व सलूणी के बाद चम्बा में भी पंचायत समिति की सत्ता पर भाजपा काबिज

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 06:59 PM (IST)

चम्बा(काकू चौहान)तीसा, भटियात व सलूणी के बाद अब चम्बा में भी पंचायत समिति की सत्ता पर भाजपा काबिज हो गई है। शुक्रवार को बी.डी.ओ. कार्यालय हरदासपुरा में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इसमें भाजपा समर्थित गुरुदेव सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा तिलक राज को उपाध्यक्ष चुना गया। पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया एस.डी.एम. सदर शिवम प्रताप सिंह की देखरेख में पूरी हुई। उन्होंने पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।

शुक्रवार को बी.डी.ओ. कार्यालय चम्बा के परिसर में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल होने के चलते वोटिंग करवानी पड़ी। पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित गुरदेव सिंह के पक्ष में 12, जबकि त्रिलोक सिंह को 6 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद के लिए उत्तम, चंपावती व तिलक राज के बीच मुकाबला हुआ। इस पद के लिए आयोजित हुई मतदान प्रक्रिया में तिलक राज के पक्ष में बारह व चम्पावती के पक्ष में छह, जबकि उत्तम  को कोई भी वोट नहीं पड़ा। उधर, सदर विधायक पवन नैयर ने पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। एस.डी.एम. शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News