दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 05:05 PM (IST)

मंडी : मंडी के मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एक नेपाली लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। चूंकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए मामला पुलिस तक पहुंच गया। लड़की की उम्र 16 साल है। पुलिस ने लड़की के संबंध में जब उसके माता-पिता से बात की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिछले एक डेढ़ साल से रिवालसर में रह रहे हैं। अप्रैल 2021 में एक अन्य नेपाली मूल का लड़का वहां पर आया और उनके साथ काम करने लगा और उनके साथ ही रहने लगा। युवक ने बहला फुसलाकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और परिजनों से कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते नाबालिग युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है। 

मामले में पुलिस ने महिला पुलिस थाना मंडी में पॉस्को एक्ट की धारा 4 और 6 व आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एक नेपाली मूल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेपाली मूल के युवक को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News