महेंद्र सिंह के बाद अब राज्यपाल को भी आया अंग्रेजी पर गुस्सा

Wednesday, Aug 08, 2018 - 04:52 PM (IST)

शिमला (राजीव): राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में कृषि विभाग द्वारा शून्य लागत खेती पर पुस्तक का विमोचन किया। जिस पुस्तक का विमोचन किया गया वो अंग्रेजी भाषा में थी, जिससे राज्यपाल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि अगर किसान अंग्रेजी पढ़ सकता होता तो वो आपकी जगह होता। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगते हुए कहा कि अपने खेती करनी नहीं और जिसने करनी है उन्हें समझ नहीं आएगा जो अपने किताब में लिखा है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि खेती पर किताब छाप रहे हो तो कम से कम उस भाषा में लिखो जो किसान भाषा जानते हैं। राज्यपाल ने भरी सभा में अधिकारियों को लताड़ लगाईं जिससे सभी के चेहरे लटक गए।


उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले प्रदेश भर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे राज्य के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने चिर परिचित अंदाज में अफसरों की क्लास ली। बताया जा रहा है कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के अंग्रेजी बोलने पर महेंद्र ठाकुर भड़क गए। उन्होंने उक्त अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को मातृभाषा में जवाब देने की हिदायत दी। 

Ekta