चंडीगढ़ के बाद धर्मशाला से दिल्ली को भी शुरू हुई वोल्वो

Friday, Jan 08, 2021 - 11:58 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वीरवार को चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली के रूट पर भी वोल्वो बस सेवा को आरंभ कर दिया है। निगम द्वारा वीरवार सुबह 11ः45 बजे धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए बस को रवाना किया। वहीं, शाम 7 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के लिए भी वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी। आरएम धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि दिल्ली रूट पर वोल्वो बस शाम 7 बजकर 5 मिनट पर मैक्लोडग़ंज से चलेगी तथा धर्मशाला से यह बस 8 बजकर 5 मिनट तथा कांगड़ा से 8.45 बजे निकलेगी। उन्होंने बताया कि इन बसों की ऑनलाईन बुकिंग सुविधा भी जल्द आरंभ कर दी जाएगी।
 

prashant sharma