प्रदेश सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 3 HAS-2 IAS समेत 1 को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

Tuesday, Jul 03, 2018 - 09:56 AM (IST)

शिमला : प्रदेश सरकार ने 5 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं तथा 1 को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। तबदील किए गए अधिकारियों में 2 आई.ए.एस. तथा 3 एच.ए.एस. अधिकारी हैं। तबदील किए गए आई.ए.एस. अधिकारियों में श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार हिमांशु शेखर चौधरी को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया सचिव लगाया है। उनको एम.डी. एच.पी. एग्रो इंडस्ट्रीयल पैकेजिंग लिमिटेड और एम.डी. एग्रो इंडस्ट्रीयल कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया को कंट्रोलर, पिं्रटिंग एंड स्टेशनरी हिमाचल प्रदेश सरकारी प्रैस शिमला लगाया गया है। इसके अलावा निदेशक परिवहन बलबीर चंद बडालिया को श्रम आयुक्त एवं निदेशक रोजगार का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

राज्य सरकार ने जिन 3 एच.ए.एस. अधिकारियों को तबदील किया है, उनमें सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी व एडिशनल कमिश्नर (ट्रांसपोर्ट) शिमला डा. पंकज ललित को हिमाचल प्रदेश स्टेट को-आप्रेटिव बैंक का नया एम.डी. लगाया गया है। इस पद से पहले राम कुमार गौतम को तबदील करने के अलावा मानसी सहाय ठाकुर को तैनाती दी गई थी लेकिन अब इस पद पर डा. पंकज ललित को तैनाती दी गई है। साथ ही एडिशनल सैक्रेटरी एस.ए.डी. एंड जी.ए.डी. सुनील शर्मा जिनके पास निदेशक हॉस्पिटैलिटी एंड प्रोटोकॉल के साथ ओ.एस.डी. मुख्य सचिव का दायित्व था, उनको सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी व एडिशनल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट लगाया है। इसके अलावा सचिव राज्य सूचना आयोग से एडिशनल सैक्रेटरी एस.ए.डी. एंड जी.ए.डी. के लिए तबदील किए गए मनोज तोमर को सचिव राज्य सूचना आयोग लगाया है। उनके पास निदेशक हॉस्पिटैलिटी प्रोटोकॉल का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

आबिद हुसैन सादिक के आदेश फिर संशोधित
आई.ए.एस. अधिकारी आबिद हुसैन सादिक के आदेशों में फिर से संशोधन किया गया है। सरकार ने उन्हें अब एम.डी. एच.पी. एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पाेरेशन के पद से भारमुक्त किया है। 
 

kirti