एस.डी.एम. ऑफिस कर्मचारियों से उलझा युवक, किया गिरफ्तार

Tuesday, Jan 03, 2017 - 01:42 AM (IST)

नादौन : एस.डी.एम. ऑफिस नादौन में नशे की हालत में लाइसैंस बनाने आया युवक कर्मचारियों से उलझ पड़ा। काफी देर तक हुड़दंग मचाने के बाद कर्मचारियों ने युवक की शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशेड़ी को एस.डी.एम. परिसर से हिरासत में लिया। ए.एस.आई. चुनी लाल ने बताया कि बूणी के टिक्करी गांव का युवक परमजीत नशे की हालत में एस.डी.एम. कार्यालय में लाइसैंस बनाने पहुंचा था। वह कर्मचारियों से लाइसैंस जल्द बनाने की मांग करने लगा तथा कर्मचारियों को धमकाने और उनसे अभद्र व्यवहार करने लगा। कर्मचारियों द्वारा काफी देर तक समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को मौके से हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।