अभिनेत्री सानिया वर्मा पहुंचीं मां नयना के दरबार, मांगी ये दुआ

Tuesday, Sep 25, 2018 - 03:35 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): सोमवार को बॉलीवुड की हीरोइन सानिया वर्मा ने माता नयनादेवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि माता रानी की असीम कृपा है कि इस बरसात के मौसम में भी भारी भू-स्खलन सड़कों पर हो रहा है लेकिन बावजूद इसके वह मां के दरबार में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनकी आने वाली फिल्मों के लिए मां के दरबार में दुआ मांगी है ताकि उन्हें और सफलता मिले। इस मौके पर मंदिर न्यास की तरफ  से उन्हें माता की चुनरी भेंट की गई।

Vijay