अभिनेता जॉन अब्राहम ने की सेवियर्स ग्रुप की तारीफ

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 11:36 AM (IST)

कांगड़ा (किशोर) : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कांगड़ा सेवियर्स ग्रुप की तारीफ की है। कांगड़ा सेवियर्स गु्रप जरूरतमंदों व मरीजों को खून उपलब्ध करवाता है। वीडियो संदेश में उन्होंने गु्रप के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और स्वयंसेवियों का धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम के ससुराल धर्मशाला में हैं। उनकी सास बीमार थीं जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें खून की जरूरत थी। जिस पर कांगड़ा सेवियर्स की ओर से हेड कांस्टेबल संजीव और शीतल मनकोटिया ने ब्लड डोनेट किया। जॉन अब्राहम ने संजीव और शीतल का भी तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने शीतल को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी है। उनकी सास अब स्वस्थ हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News