मनाली में चलाया जा रहा एक्टिव केस फाइडिंग अभियान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2020 - 11:01 AM (IST)

मनाली (सोनू शर्मा) : कोरोना वायरस के कारण देश दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी से बचने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। देशभर में रोजाना कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में घर घर जाकर एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को कोविड-19 के लक्षणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। प्रत्येक टीम में दो लोगों को जोड़ा गया है जो घर घर जाकर स्वास्थ्य संबधी जानकारी लोगों को दे रहे हैं।

इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित की गई टीमों ने मनाली के विभिन्न गांवों एवं हर वार्डो में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि जिले भर में विभिन्न टीमों का गठन किया है जो गांव के प्रत्येक घर में जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अप्रैल से आरम्भ किया गया है जो 9 अप्रैल तक चलेगा। इसी कड़ी के तहत वह घर घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News