छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी व 2 किडनैपर ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Wednesday, Aug 23, 2017 - 05:50 PM (IST)

धर्मपुर: धर्मपुर पुलिस ने मंगलवार को छात्रा से हुए दुष्कर्म के आरोपी व 2 अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है। गौर रहे कि नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस थाना धर्मपुर में क्षेत्र के ही 3 लड़कों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। धर्मपुर पुलिस थाना के प्रभारी जय लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मात्र 6 घंटे में ही दुष्कर्म के आरोपी व उसके एक साथी को मंगलवार रात को ही करीब 10 बजे भडिय़ार के आसपास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया था और एक आरोपी जोकि अग्रिम जमानत के चक्कर में सरकाघाट में था, उसे बुधवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया।

रियाजुल हसन ने किया छात्रा से दुष्कर्म 
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अंकज खान पुत्र मोहम्मद, रियाजुल हसन पुत्र हुसैन अली व आरिफ  खान पुत्र राजिद खान के रूप में हुई  है। थाना प्रभारी जय लाल ने बताया कि पीड़ित छात्रा व उसके परिजनों के मुताबिक रियाजुल हसन ने दुष्कर्म किया है व अन्य दोनों आरोपियों ने अपहरण व साजिश रचने में उसका साथ दिया है। बता दें कि बीते कल उक्त पीड़ित छात्रा जब सहेली के घर से लौट रही थी तो उक्त तीनों आरोपियों ने उसे गाड़ी में किडनैप कर एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए थे।  मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने की है।