नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप, नाबालिग युवक हिरासत में लिया

Friday, Jun 22, 2018 - 09:12 PM (IST)

ऊना: महिला थाना ऊना में एक मां की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है लेकिन आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसको अभी तक अरैस्ट नहीं किया गया है। आरोपी की उम्र को भी पुलिस वैरिफाई करने में जुटी हुई है।


पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुराचार
पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है और उसकी उम्र की जांच की जा रही है।

Vijay