महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Friday, Nov 23, 2018 - 09:14 PM (IST)

नाहन: महिला पुलिस थाना नाहन व साइबर सैल की टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को एक माह बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया पुलिस महिला थाना नाहन में एक महिला ने बीते अक्तूबर माह में टोनी पाल निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।

दुष्कर्म के बाद कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, जिसे आखिरकार पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के एक क्षेत्र में रह रही एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।

Vijay