सुण्डला में 220 ग्राम चरस समेत आरोपी गिरफ्तार

Monday, Feb 01, 2021 - 06:12 PM (IST)

सलूणी(शक्ति)स्टेट नारको टिक्स क्राईम ब्यूरो फील्ड यूनिट कांगड़ा को टीम ने सुंडला बाजार में चर्स के साथ एक व्यक्ति को दबोचने में कमियाबी मिली है। स्टेट नारकोटिक्स क्राईम ब्यूरो फील्ड यूनिट कांगड़ा टीम के प्रभारी करतार सिंह के नेतृत्व में मुख्या आरक्षी मुहम्मद असलम, मुख्या आरक्षी मनोहर लाल, आरक्षी संजय कुमार गश्त पर थे। इस दौरान लोक निर्माण विश्राम गृह के पास एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास 220 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस आरोपी की शिनाख्त कैलाशो चंद पुत्र ज्ञान  गांव मंजू डाकघर पंताह तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में कर एन.डी.पी.एस. के तहत पुलिस थाना की किहार में मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे धकेला है। डी.एस.पी. शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चरस आरोपी कैलशो चंद के खिलाफ पुलिस थाना किहार में एन.डी.पी.एस. 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मंगलवार को आरोपी की अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Kaku Chauhan