आरोपी ने किया खुलासा, ATM से पहले भी उड़ाए थे साढ़े 9 लाख रुपए

Friday, May 26, 2017 - 01:02 AM (IST)

ज्वालामुखी: ज्वालामुखी पुलिस द्वारा गत दिन हिरासत में लिए गए ए.टी.एम. लूट के आरोपी दलजीत सिंह उर्फ सोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डी.एस.पी. ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने रिमांड मिलने की पुष्टिï करते हुए बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसने गत वर्ष कथोग स्थित ए.टी.एम. में हुई साढ़े 9 लाख की लूट में भी शामिल होने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह का हिमाचल में हुई अन्य ए.टी.एम. की लूट में भी शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसको लेकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

ए.टी.एम. लूट पर अब रोक लगने की संभावना 
बता दें कि गत वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर ए.टी.एम. लूट कर करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया गया लेकिन शातिर आरोपी कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। गत माह कथोग व बालू-ग्लोआ में हुई लूट के बाद पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों व अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए मामले की तय तक पहुंचने में सफल हुई, जिससे प्रदेश में गत कुछ वर्षों से चल रही इस ए.टी.एम. लूट पर अब रोक लगने की संभावना प्रबल हुई है।