सोलन पुलिस ने 40 लाख रुपए की ठगी मामले में चंडीगढ़ से दबोचा आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 04:48 PM (IST)

सोलन (अमित): करीब 40 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जनवरी, 2023 में थाना सदर सोलन में श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 अप्रैल, 2010 को उसने कोटलानाला स्थित भारती एएक्सए लाइफ ब्राउट प्लस नामक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी मोहन सिंह रावत के माध्यम से एक इश्योरैंस पाॅलिसी करवाई थी। इसके लिए उसने 93000 रुपए किस्त के तौर पर आरंभ में दिए थे।

इसके उपरान्त मोहन सिंह रावत उसके घर पर आया व पुरानी इश्योरैंस पाॅलिसी बंद करके इसके बेटे के नाम से नई इश्योरैंस पाॅलिसी करके कुल 16,32,050 रुपए बिना रसीद दिए ले गया। इसके बाद भी मोहन सिंह रावत इश्योरैंस पाॅलिसी के नाम पर बहाने बनाकर बार-बार पैसे लेता रहा। मोहन सिंह रावत से मिलने जब शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी चंडीगढ़ गए तो उसने उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया कि कंपनी के सारे कर्मचारी अमृतसर गए हैं, वास्तव में यह किसी भी कंपनी का कर्मचारी नहीं था।

मोहन सिंह रावत ने धोखाधड़ी व ठगी की नीयत से इश्योरैंस पाॅलिसी करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। इस शिकायत पर थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ 5 जनवरी, 2023 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की टीम ने गत दिवस आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अभी तक की जांच में इसके खिलाफ 6.5 लाख रुपए की ठगी का केस जिला ऊना में भी पंजीकृत पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News